बेंगलुरु एयर शो से पहले हादसा, टकराए वायुसेना के दो विमान, 1 पायलट की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार से शुरू हो रहे एयर शो के पहले ही मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां येलहांका एयरपोर्ट पर एयरशो के लिए जारी रिहर्सल के दौरान दो सूर्यकिरण टीम के दो हॉक विमान आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. बता दें कि ये दोनों एयरक्राफ्ट रिहर्सल के दौरान उड़ान भर रहे थे, लेकिन जब ये आसमान में पहुंचे तो आपस में ही टकरा गए. आपस में टकराने के बाद दोनों विमानों में आग लग गई.

हादसे के बाद जारी बेंगलुरु पुलिस के बयान के मुताबिक इस हादसे में एक नागरिक घायल हुआ है. दोनों पायलटों को निकाल लिया गया है. ये दोनों विमान येलहांका न्यू टाउन एरिया के पास गिरे हैं.

5 दिन चलेगा एयर शो

द्विवार्षिक एयर शो 'एयरो इंडिया 2019' का आयोजन 20 से 24 फरवरी 2019 में बेंगलुरु में हो रहा है. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायुसेना (IAF) के येलहांका एयरपोर्ट पर किया जाएगा. इस एयरो शो में वैश्विक और भारतीय एयरोस्पेस की प्रौद्योगिकीयों और उत्पादों को पेश किया जाएगा.

राफेल का होगा प्रदर्शन

गौरतलब है कि इस बार इस एयर शो पर इसलिए भी सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस बार यहां राफेल विमान का प्रदर्शन भी होना है. राफेल विमान को लेकर बीते दिनों भारत में राजनीति चरम पर थी, इसके बावजूद वायुसेना का कहना है कि राफेल उनके लिए जरूरी है. ऐसे में जब एयर शो के दौरान यहां राफेल उड़ान भरेंगे तो हर किसी की नजर उसपर टिकी होगी.

आपको बता दें कि पहले चर्चाएं थीं कि इस बार का एयर शो बेंगलुरु की बजाय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. लेकिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से जताई गई आपत्ति के बाद इसे बेंगलुरु में ही आयोजित किया गया.

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बता दें कि पुलवामा हमले को पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया था. भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद से ही वह बौखला गया है.

भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए उसको दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया. इसके अलावा वहां से आयातित सामान पर 200 फीसदी ड्यूटी लगा दी थी. पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरने के लिए भी भारत पूरी तरह से मुस्तैद है.

भारत इस समय दुनिया के कई देशों से बातचीत कर रहा है, ताकि उसे घेरा जा सके. अमेरिका, जर्मनी, समेत दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ एक साथ आए हैं और सीधे तौर पर पाकिस्तान को लताड़ रहे हैं.

Comments